Breaking
Sat. Apr 19th, 2025

2025 में डुकाटी का भारत में धमाका: हर महीने नई बाइक, 14 मॉडल्स की करेगी लॉन्चिंग

नई दिल्ली।

भारत में साल 2025 भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए खास होने वाला है। इटली की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी डुकाटी (Ducati) इस साल भारत में कुल 14 नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। इस बड़ी योजना के तहत डुकाटी लगभग हर महीने एक नया मॉडल बाजार में पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी अपने डीलरशिप नेटवर्क को भी विस्तार देने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो भारतीय बाजार को देखते हुए डुकाटी सस्ती प्रीमियम बाइक भी बाइक लवर्स के लिए साल के अंत में लॉन्च कर सकती है।

शुरुआती महीनों में दमदार लॉन्च

2025 के पहले तीन महीनों में डुकाटी DesertX Discovery और Panigale V4 जैसी शानदार बाइक्स लॉन्च करेगी। अगले तीन महीनों में Panigale V2 फाइनल एडिशन और Scrambler Dark भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। यानी साल के पहले छह महीनों में चार बड़ी लॉन्चिंग्स देखने को मिलेंगी।

जुलाई से सितंबर में पांच और बाइक्स की एंट्री

साल के मध्य में कंपनी पांच नई बाइक्स लॉन्च करेगी। इनमें Multistrada V2(890cc), Scrambler Rizoma, Streetfighter V4, Streetfighter V2 और Panigale V2 जैसे नाम शामिल हैं। यह बाइक्स अपनी दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती हैं।

साल के अंत में बड़ा सरप्राइज

दिसंबर 2025 तक डुकाटी बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो साल के अंत में कई और नई बाइक्स लॉन्च होंगी। जिसमें डुकाटी की भारतीय बाजार के अनुसार भी पेठ बनाने की भी कोशिश है। बाइक लवर्स को सस्ती प्रीमियम बाइक्स डुकाटी की ओर से देखने को मिल सकती हैं। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा, नई बाइक्स के बारे में और अधिक जानकारी सामने आएगी।

डुकाटी का डीलर नेटवर्क होगा और बड़ा

नई बाइक्स के साथ डुकाटी भारत में अपने डीलरशिप नेटवर्क का भी विस्तार करने जा रही है। वर्तमान में कंपनी के शोरूम केवल मेट्रो सिटीज जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, और पुणे में ही हैं। अब कंपनी छोटे शहरों और नए क्षेत्रों में भी शोरूम खोलने की योजना बना रही है, जिससे ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचा जा सके। 2025 का साल डुकाटी के लिए भारत में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है, जब वह अपने नए मॉडल्स और विस्तारित डीलर नेटवर्क के माध्यम से भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की कोशिश करेगी। इससे बाइक लवर्स को भी बेहतर विकल्प मिलेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *