किआ Syros से उठा पर्दा, बुकिंग 3 जनवरी 2025 से होगी शुरू, 9 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू हो सकती कीमतें

6 वेरिएंट में आएगी यह कार

नई दिल्ली।

किआ Syros से भारत में पर्दा उठ गया है। कंपनी के एसयूवी लाइनअप में इसे सोनेट और सेल्टोस के बीच में पोजिशन किया गया है। Syros कार का डिजाइन बॉक्सी है और इसमें कई प्रीमियम फीचर दिए गए हैं, जो किआ की मौजूदा एसयूवी कार और सब-4 मीटर सेगमेंट की किसी दूसरी कार में नहीं मिलते हैं। हालांकि, इसमें सोनेट वाले टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं।

6 वेरिएंट में आएगी यह कार

Syros कार छह वेरिएंट एचटीके, एचटीके (ओ), एचटीके प्लस, एचटीएक्स, एचटीएक्स प्लस और एचटीएक्स प्लस (ओ) में उपलब्ध होगी। कंपनी इस गाड़ी की बुकिंग 3 जनवरी 2025 से लेनी शुरू करेगी और इस कार की कीमतों से भी अगले महीने पर्दा उठ सकता है। किआ Syros की डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी। वैसे ऐसा माना जा रहा है कि किआ Syros की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

किआ Syros में ट्रेडिशनल बॉक्सी एसयूवी डिजाइन दिया गया है। इस गाड़ी का डिजाइन किआ ईवी9 कार से इंस्पायर्ड है। आगे की तरफ इसमें वर्टिकल स्टैक्ड 3-पॉड एलईडी हेडलाइट और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट (डीआरएल्स) दी गई है। साइड पर इसमें बड़े विंडो पैनल, सी-पिलर के पास किंक बेल्टलाइन और स्क्वायर व्हील आर्क हाउसिंग के साथ 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें शार्प शोल्डर लाइन और फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स भी दिए हैं। Syros किआ के भारतीय लाइनअप की पहली आइसीई (इंटरनल कंबशन इंजन) कार है, जिसमें फ्लश टाइप डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इस गाड़ी में मिलने वाला दूसरा यूनीक डिजाइन एलिमेंट बॉडी कलर्ड बी-पिलर डोर पिलर है। पीछे की तरफ इसमें स्लीक एल-शेप्ड टेललाइट और फ्लैट टेलगेट दिया गया है।

किआ Syros का डैशबोर्ड लेआउट किआ ईवी9 से इंस्पायर्ड लगता है। केबिन के अंदर इसमें ड्यूल-टोन ब्लैक और ग्रे कलर थीम के साथ लैदर सीट दी गई है। इसमें नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

इस गाड़ी में ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए), क्लाइमेट कंट्रोल के लिए ड्यूल डिस्प्ले के बीच में इंटीग्रेटेड 5-इंच की स्क्रीन, 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और ड्यूल जोन एसी जैसे फीचर दिए गए है। इसके अलावा इसमें 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट व रियर सीट, रिमोट विंडो अप/डाउन पावर विंडो, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और 8-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। इसकी सेफ्टी फीचर लिस्ट में ड्यूल कैमरा डैशकैम और ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी शामिल है। सोनेट और सेल्टोस के मुकाबले किआ Syros कार में 1.2-लीटर और 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है।

इस गाड़ी का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं रहेगा, लेकिन यह हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन होगी। इसका कंपेरिजन टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और हुंडई वेन्यू जैसी सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार से भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *